देहरादून में महिला का शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान, चूना भट्ठा इलाके की घटना

राजधानी देहरादून में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. चूना भट्ठा के पास एक महिला का शव मिला है. चूना भट्ठा के पुराने खंडहर के अंदर महिला का जो शव मिला है, उसके शरीर पर चोट के निशान हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई होगी.

महिला का शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचा. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. पुलिस मृत महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है. ये घटना देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र की है. मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है.

पुलिस का कहना है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है. महिला का शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में दशहत का माहौल. एसपी सिटी के साथ ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं.

महिला का शव जहां मिला है वो इलाका देहात पुलिस के अंतर्गत आता है. मौके पर एसपी देहात जया बलूनी, एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल पहुंचे हैं. पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 30 से 32 साल लग रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *