पुलिस थाने में पीआरडी जवान की मौत का मामला, SSP ने की कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

शहर के रायपुर थाना में पीआरडी जवान की मौत मामले पर देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. घटना के बाद अभी तक रायपुर थाने एसएचओ समेत 4 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन अटैच करने के बाद अब एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. उधर, मृतक पीआरडी जवान के परिजन मामले की लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

दरअसल, 29 मार्च को देहरादून एसएसपी कार्यालय के तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि,

गौर है कि 28 मार्च को पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की रायपुर थाने में मौत हो गई थी. पुलिस कर्मियों का कहना है कि रायपुर पुलिस स्टेशन में पुलिस हिरासत के दौरान एक कंबल का इस्तेमाल करके फांसी लगा ली थी. जबकि मृतक सुनील के परिजनों का आरोप है कि सुनील की मौत पुलिस हिरासत में हुई मौत है. उस दौरान पुलिस स्टेशन पर मौजूद सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही एक बयान जारी करके उनके नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए.

उधर, देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए रायपुर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) और स्टेशन पर तैनात तीन अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन से अटैच कर दिया है.देहरादून रायपुर पुलिस के मुताबिक, उन्हें 28 मार्च की रात 112 के जरिए सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पेट्रोल के पैसे देने से मना कर रहा है और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर हंगामा कर रहा है. उसके बाद रायपुर पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में लॉकअप के अंदर वह बेसुध पाया गया. इसके बाद कोरोनेशन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *