सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार अब नहीं होगा आसान, सीएम धामी सरकार का होगा ऐक्शन

उत्तराखंड के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार करना अब बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इसके लिए ऐक्शन प्लान  बनाया है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाने के लिए विजिलेंस में अब सर्विलांस व तकनीकी विशेषज्ञ टीमें गठित की जाएंगी।

इसके लिए विजिलेंस में 103 नए पद सृजिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतर्कता सप्ताह के अंतर्गत ‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिवालय में हुई बैठक में उन्होंने विजिलेंस की कार्यप्रणाली को प्रभावी तथा और बेहतर बनाने को सर्विलांस व तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बनाने के निर्देश दिए।

विजिलेंस विभाग, भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए की गई कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री को महीने में दो बार रिपोर्ट भी देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए नियमित रूप से विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाए।

सीएम धामी ने कहा कि किसी भी  प्रकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार सख्ती से ऐक्शन लेगी। वहीं भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सभी विभागीय सचिव अपने विभागों की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे।मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य के लिए सरकारी कर्मचारियों को नवाजा।

सीएम धामी ने विजिलेंस के इंस्पेक्टर तुषार बोहरा, भानु प्रकाश आर्य, एएसआई दिवाकर शर्मा और कांस्टेबल नवीन कुमार को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अफसरों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा भी दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *