उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आईएमडी का बारिश बड़ा अपडेट, पर्वतीय जिलों में बर्फबारी की संभावना – Doon Ujala

उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आईएमडी का बारिश बड़ा अपडेट, पर्वतीय जिलों में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया। मैदानी जिलों में बाारिश तो पर्वतीय जिलों में बर्फबारी की संभावना है। माना जा रहा है कि बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में तापमान में और ज्यादा गिरावट होगी, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान जारी किया। मौसम विभाग आईएमडी के मुताबिक, रविवार से पूरे उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र दून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। यूएसनगर और हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार के बाद अगले तीन दिन पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और फिलहाल मौसम में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं होगा। इधर, मौसम विभाग ने देहरादून में आज बादल छाए रहने के साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

इधर, तापमान में भी लगातार बदलाव हो रहा है। देहरादून में दिन का तापमान जहां 24.5 डिग्री तक रहा। वहीं, रात का तापमान 6.4 दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *