देहरादून के रायपुर में पुल के नीचे मिला शव, मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी देहरादून इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। चूना भट्टा इलाके में पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला है। जिसके बाद से ही इलाके में सनसनी मच गई है ।

घटना शनिवार दोपहर की है। थाना रायपुर क्षेत्र के चूना भट्टा इलाके में पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। आसपास के लोगों की सूचना पैर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें बीते कुछ समय में राजधानी में क्राइम लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में मसूरी रोड पर सुबह करीब साढ़े छह बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर को कुछ युवओं ने आपसी रंजिश के चलते गोली मार दी थी। उससे पहले चूना भट्टा में ही नशे के ओवरडोज़ से एक युवती की मौत हो गई थी। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *