उत्तराखंड में अब धामी सरकार की पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. जिसका असर भी दिखने लगा है. रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मुठभेड़ में जब एक आरोपी के पांव में गोली लगी तो वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता हुआ नजर आया.
जानकारी के मुताबिक, राजधानी देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी और एक अन्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस ने बताया है कि देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में जोहड़ी गांव मे सघन चेकिंग के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों की जानकारी मिलने पर बदमाशों का पीछा किया गया. गुनियाल गांव की जंगल में एक बदमाश को पकड़ लिया गया. जबकि, दूसरे बदमाश का पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दिया.