देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर, 33 इंस्पेक्टर और दरोगा हुए इधर से उधर

देहरादून पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस चली है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने 33 इंस्पेक्टरों और उपनिरीक्षकों के तबादले एक साथ कर दिए हैं. उन्होंने कई थानों के प्रभारी भी बदल दिए हैं. तबादले की लिस्ट भी जारी हो गई है. स्थानांतरण आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं. सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

जारी आदेश के मुताबिक, इंस्पेक्टर राकेंद्र कठैत को पुलिस लाइन से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, प्रमोद उनियाल को वीवीआइपी सेल और अरविंद कुमार को कालसी से सीनियर सिटीजन सेल का प्रभारी बनाया गया है. उपनिरीक्षकों में विवेक राठी आईडीपीएल चौकी से कालसी का थानाध्यक्ष बने हैं. कुलदीप शाह कोतवाली नगर से त्यूनी थानाध्यक्ष और अश्वनी बलूनी त्यूनी से आराघर चौकी प्रभारी बनाए गए हैं.

वहीं, अमित कुमार को नेहरू कॉलोनी से आईडीपीएल चौकी, सतेन्द्र सिंह को प्रेमनगर से डाकपत्थर चौकी, संदीप पंवार को डाकपत्थर से सहिया चौकी, प्रवेश रावत को राजपुर से मयूर विहार चौकी और संदीप कुमार को डिफेंस कॉलोनी से धारा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ठीक ऐसे ही रवि प्रसाद को कोतवाली नगर से आशारोड़ी चौकी, नवीन डंगवाल को रानीपोखरी से फव्वारा चौक चौकी तथा रघुवीर सिंह कप्रवाण को डोईवाला से हरिपुरकलां चौकी का प्रभारी बनाया गया है.

जारी आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ उपनिरीक्षक स्तर पर नरेन्द्र कोठियाल को राजपुर, नीरज कठैत को कालसी, संजय रावत को रायवाला, बलदीप सिंह को रानीपोखरी, नवीन जोशी को ऋषिकेश और भरत सिंह रावत को रायपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है. अमन चड्ढा को कोतवाली नगर, धनीराम पुरोहित को एसओजी नगर, मनोहर नेगी को प्रेमनगर, दिनेश राणा को मसूरी और कविन्द्र राणा को डोईवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जारी आदेश के मुताबिक, शिखा तेगवाल को पुलिस लाइन से पटेलनगर, पूनम खत्री को रायपुर, निशा पांडे को नेहरू कॉलोनी, तनुजा शर्मा को क्लेमनटाउन, ज्योति को सहसपुर, सुधा बिष्ट को डोईवाला और दीप्ति जगवाण को एसआईएस शाखा से वसंत विहार थाने में नियुक्ति मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *