उत्तराखंड में होगा 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन, भारतीय ओलंपिक संघ ने सौंपा ध्वज

उत्तराखंड अगले साल 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। गोवा में बीते गुरुवार को 37वें राष्ट्रीय खेलों का समापन हो गया है। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल मंत्री रेखा आर्य और उत्तराखंड ओलंपिक संघ को अपना ध्वज सौंपा।

रेखा आर्य ने कहा कि बेहद खुशी की बात की उत्तराखंड अपना स्थापना दिवस मना रहा है। उसी दिन हमें ये सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिला है। रेखा आर्य ने कहा की ये देवभूमि के लिए ऐतिहासिक पल है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।

गोवा भ्रमण के दौरान खेल मंत्री ने अवस्थापना विकास संबंधी सुविधाओं को देखा है। हमारा प्रयास है कि हम देवभूमि को खेल भूमि बनाया जाए। इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। खेल और खिलाड़ियों के लिए धामी सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। जिनके माध्यम से हमारे खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं। Ni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *