ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड : कानून व्यवस्था को लेकर मुखर हुई कांग्रेस, एसएसपी ने की ये अपील राजधानी देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 20 करोड़ की डकैती माम्ले में कांग्रेस ओर भाजपा एक बार फिर आमने सामने आ गई है। कांग्रेस प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर मुखर हो गई है।
डकैती मामले को लेकर को कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है। कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कांग्रेस ने इस सम्बन्ध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश में लूट डकैती और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन सरकार मौन है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को जगाने के लिए आज गांधी पार्क में गांधी की मूर्ति के पास प्रदर्शन किया गया है। ताकि प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी पर आ सके।