सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस – Doon Ujala

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को निधन हो गया। 75 साल की उम्र में सुब्रत रॉय ने अपनी आखिरी सांस मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली। बताया जा रहा है सुब्रत रॉय पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था।

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था। 75 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। सहारा समूह ने एक बयान जारी कर बताया कि वे हाइपर टेंशन और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों से लड़ रहे थे। कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ है।

बयान में कहा गया है कि 12 नवंबर को स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के मुताबिक बुधवार को उनका शव लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा। जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *