देहरादून में दर्दनाक हादसा: मोहब्बेवाला में सीमेंट लदा ट्रक पलटा, दो की मौत और दो घायल

देहरादून में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मोहब्बेवाला में सीमेंट से लगा 16 टायर वाला बड़ा ट्रक पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के दौरान एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीमेंट से लदा ट्रक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान पास से गुजर रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *