जिला पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है. पुलिस विभाग की ओर से 19 उपनिरीक्षक (Sub Inspector) और तीन अपर उप निरीक्षक (Additional Sub Inspector) नागरिक समेत कुल 22 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं. अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, एक पूर्व स्थानांतरण आदेश को भी निरस्त किया गया है.
जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को वसंत विहार से कैंट, उप निरीक्षक ओमप्रकाश को कैंट से वसंत विहार और उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है. राजीव धारीवाल को सहसपुर से वसंत विहार, मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी से पटेल नगर थाना और प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेल नगर भेजा गया है.
