CM पुष्कर सिंह धामी का शुक्रवार को गोवर्धन, मथुरा में आयोजित समारोह में किया गया सम्मान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शुक्रवार को गोवर्धन, मथुरा में आयोजित समारोह में सम्मान किया गया। ब्रज भूमि और ब्रज के निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जो सम्मान मिला है, यह सिर्फ उनका नहीं, बल्कि देवभूमि की सवा करोड़ जनता का सम्मान है। उन्होंने यह भी कहा कि हम देवभूमि में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा भक्ति आंदोलन की विभिन्न धाराओं का संगम स्थल रहा है।

दिव्य मंदिर के साक्षी हम सभी 22 जनवरी को बनेंगे

आगे बोले कि आज इस भक्ति यज्ञ को भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। यही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश पहली बार गुलामी की मानसिकता से बाहर आया है। आज भगवान श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर बन रहा है, जिसके साक्षी हम सभी 22 जनवरी को बनेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विगत ढाई वर्षों में हमने अनेक ऐसे महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय लिए हैं, जो विगत 23 वर्षों में संभव नहीं हो पाए थे। हमने प्रदेश में पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की, वहीं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे। अब हम देवभूमि में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी कर रहे हैं।

त्तराखंड देवभूमि है, इसका मूल स्वरूप बना रहे हैं

उत्तराखंड देवभूमि है, इसका मूल स्वरूप बना रहे, इस दिशा में कदम उठाए गये हैं। उन्होंने कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर तथा उज्जैन में महाकाल लोक के भव्य कारिडोर का निर्माण, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम का सुंदरीकरण होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आज हमारे मंदिरों का ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का भी संरक्षण और संवर्द्धन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने किए गिरिराज महाराज के दर्शन

दो दिवसीय भ्रमण पर मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोवर्धन धाम में दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, विधायक पूरण प्रकाश, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह ने उनका गिरिराज प्रभु की छवि भेंट कर स्वागत किया।

उत्तराखंड में बनाने जा रहे हरिपुर धाम

मथुरा में गोवर्धन धाम की सात कोस परिक्रमा के बाद शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुराने समय में उत्तराखंड में हरिनगर हुआ करता था, जो आपदा में बह गया था। हरिपुर का पुनर्निर्माण और नया धाम बनाने का सरकार ने संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में जितने भी पौराणिक स्थल हैं, जिनके किसी न किसी रूप अवशेष मिलते हैं या पहचान है, उन सभी को स्थापित करने का हमने संकल्प लिया है। इसी कड़ी में हम हरिपुर धाम बनाने जा रहे हैं।

सम्मान किया गया। ब्रज भूमि और ब्रज के निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जो सम्मान मिला है, यह सिर्फ उनका नहीं, बल्कि देवभूमि की सवा करोड़ जनता का सम्मान है। उन्होंने यह भी कहा कि हम देवभूमि में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा भक्ति आंदोलन की विभिन्न धाराओं का संगम स्थल रहा है।

दिव्य मंदिर के साक्षी हम सभी 22 जनवरी को बनेंगे

आगे बोले कि आज इस भक्ति यज्ञ को भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। यही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश पहली बार गुलामी की मानसिकता से बाहर आया है। आज भगवान श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर बन रहा है, जिसके साक्षी हम सभी 22 जनवरी को बनेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विगत ढाई वर्षों में हमने अनेक ऐसे महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय लिए हैं, जो विगत 23 वर्षों में संभव नहीं हो पाए थे। हमने प्रदेश में पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की, वहीं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे। अब हम देवभूमि में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी कर रहे हैं।

त्तराखंड देवभूमि है, इसका मूल स्वरूप बना रहे हैं

उत्तराखंड देवभूमि है, इसका मूल स्वरूप बना रहे, इस दिशा में कदम उठाए गये हैं। उन्होंने कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर तथा उज्जैन में महाकाल लोक के भव्य कारिडोर का निर्माण, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम का सुंदरीकरण होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आज हमारे मंदिरों का ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का भी संरक्षण और संवर्द्धन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने किए गिरिराज महाराज के दर्शन

दो दिवसीय भ्रमण पर मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोवर्धन धाम में दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, विधायक पूरण प्रकाश, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह ने उनका गिरिराज प्रभु की छवि भेंट कर स्वागत किया।

उत्तराखंड में बनाने जा रहे हरिपुर धाम

मथुरा में गोवर्धन धाम की सात कोस परिक्रमा के बाद शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुराने समय में उत्तराखंड में हरिनगर हुआ करता था, जो आपदा में बह गया था। हरिपुर का पुनर्निर्माण और नया धाम बनाने का सरकार ने संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में जितने भी पौराणिक स्थल हैं, जिनके किसी न किसी रूप अवशेष मिलते हैं या पहचान है, उन सभी को स्थापित करने का हमने संकल्प लिया है। इसी कड़ी में हम हरिपुर धाम बनाने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *