बद्रीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड में हुई बर्फबारी, माइनस में पहुंचा तापमान; आज ऐसा रहेगा मौसम – Doon Ujala

बद्रीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड में हुई बर्फबारी, माइनस में पहुंचा तापमान; आज ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। अब चोटियों पर बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार प्रदेश में गलन और ठिठुरन बढ़ती जा रही है। तराई में शीतलहर के बीच ठंड जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ, केदारनाथ व हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई। गंगोत्री व यमुनोत्री में दिनभर बादल छाए रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *