प्रदेश के कई जिलों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, चांदी सी चमकी चोटियां – Doon Ujala

प्रदेश के कई जिलों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, चांदी सी चमकी चोटियां

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार सुबह से पहाड़ी चोटियों में बर्फबारी हो रही है। वहीं चारधाम में बुधवार से ही बफबारी का दौर जारी है। राजधानी देहरादून में बुधवार रात से ही बारिश शुरू हो गई थी। वहीं नैनीताल जिले में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद से पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से देहरादून सहित पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद से ही स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों और किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

केदारनाथ में बुधवार से ही लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फ की चादर में केदारनाथ धाम ढक गया है। वहीं बद्रीनाथ धाम में भी बर्डबारी से मंदिर ढाका हुआ हैं। बता दें क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी जारी है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। बता दें गुरुवार सुबह की शुरुआत कई जिलों में बारिश के साथ हुई। राजधानी देहरादून के कई इलाकों में बुधवार रात से ही बारिश शुरू हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *