उत्तराखंड लोकसभा चुनाव न्यूज हिंदी: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा, कांग्रेस समेत सभी प्रमुख दलों के महारथी तय हो गए हैं। कांग्रेस के हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशी घोषित करते ही राजनीति गलियारों में पसरा असमंजस भी खत्म हो गया।
होली के रंगों के बीच राजनीतिक दलों के प्रचार प्रचार ने भी रंग पकड़ना शुरू कर दिया है। जहां भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ मैदान में उतरी है। वहीं कांग्रेस, बसपा और यूकेडी ने बेरोजगारी -पलायन, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन समेत पांच प्रमुख मुद्दों को लेकर हल्ला बोला है।
टिहरी
भाजपा माला राज्यलक्ष्मी शाह, कांग्रेसजोत सिंह गुनसोला, बसपानेमचंद छुरियाल, निर्दलीय बॉबी पंवार
हरिद्वार
भाजपात्रिवेंद्र सिंह रावत, कांग्रेसवीरेंद्र सिंह रावत बसपाभावना पांडे, यूकेडी मोहन असवाल
गढ़वाल
भाजपाअनिल बलूनी कांग्रेसगणेश गोदियाल, बसपाधीर सिंह बिष्ट,यूकेडी आशुतोष नेगी
नैनीताल
भाजपाअजय भट़ट, कांग्रेस प्रकाश जोशी, यूकेडी शिव सिंह रावत, बसपा अभी तय नहीं
अल्मोड़ा
भाजपाअजय टम्टा, कांग्रेस प्रदीप टम्टा, बसपा नारायण राम,यूकेडी अर्जुन देव
भाजपा सरकारें जनता की अपेक्षाओं पर नाकाम साबित हुई हैं। जनता का जीना मुश्किल हो चुका है। पलायन, बेरोजगारी, महिला अपराध को कांग्रेस जनता के सामने रखेगी।
करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गनिर्देशन और सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य में हुए असंख्य ऐतिहासिक विकास कार्यों को लेकर भाजपा जनता के बीच जा रही है।
महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष-भाजपा
इन मुद्दों पर मुकाबला
भाजपा
1. हर वर्ग तक विकास
2.डबल इंजन सरकार
3. महिला आरक्षण,
4. समान नागरिक संहिता
5.नकल विरोधी कानून
विपक्ष के मुद्दे
1. बेरोजगारी और पलायन
2.अंकिता भंडारी हत्याकांड
3.सेना की अग्निवीर योजना,
4. कार्मिकों की पुरानी पेंशन योजना
5. जोशीमठ प्राकृतिक आपदा