Uttarakhand Public Service Commission ने जारी किया कनिष्ठ अभियंता का परिणाम, प्राप्तांक और कट आफ मार्क्स भी रिलीज – Doon Ujala

Uttarakhand Public Service Commission ने जारी किया कनिष्ठ अभियंता का परिणाम, प्राप्तांक और कट आफ मार्क्स भी रिलीज

अभ्यर्थियों की लगातार मांग के बाद आखिरकार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से बुधवार को उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। आयोग की ओर से दिसंबर 2023 में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था।चयनित अभ्यार्थियों के रोल नंबर, प्राप्तांक और कट आफ मार्क्स की सूची आयोगकी वेबसाइट पर भी जारी कर दी गई है।

आयोग की ओर से ग्रामीण निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता सिविल के पदों पर 187, ग्रामीण निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता प्राविधिक के पदों पर पांच, सिंचाई विभाग कनिष्ठ अभियंता सिविल के पदों पर 75, लघु सिंचाई विभाग कनिष्ठ अभियंता सिविल के पदों पर 22, पंचायती राज विभाग कनिष्ठ अभियंता सिविल के पदों पर 41, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल संस्थान कनिष्ठ अभियंता सिविल के पदों पर 79, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग पेयजल निगम कनिष्ठ अभियंता सिविल के पदों पर 50, लोक निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता सिविल के पदों पर 210, लोक निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता प्राविधिक के पदों पर 16, आवास विकास और अवर अभियंता सिविल के पदों पर 134 अभ्यर्थियों को चयन किया गया है।

वहीं, शहरी विकास विभाग अवर अभियंता सिविल के पदों पर 32, पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड अवर अभियंता के पदों पर पांच, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड अवर अभियंता के पदों पर 25, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग कनिष्ठ अभियंता के पदों पर 37, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण कनिष्ठ अभियंता के पदों पर दस, ग्रामीण निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता विद्युत के पदों पर 9, लोक निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता विद्युत के पदों पर 24, ऊर्जा विभाग विद्युत अवर अभियंता के पदों पर 9,उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड अवर अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक के पदों पर 14, लघु सिंचाई विभाग कनिष्ठ अभियंता यांत्रिक के पदों पर 18 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।
लोक निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता यांत्रिक के पदों पर 2, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड अवर अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक के पदों पर 10, सिंचाई विभाग कनिष्ठ अभियंता यांत्रिक के पदों पर 62, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग व पेयजल निगम कनिष्ठ अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक के पदों पर 12, लघु सिंचाई विभाग कनिष्ठ अभियंता कृषि के पदों पर 6 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *