प्रदेश में महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार, कांग्रेस ने सरकार पर जमकर किया हमला

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राजीव भवन देहरादून में प्रेस करते हुए राज्य सरकार पर जमकर हमला किया। मीडिया से बात करते हुए धस्माना ने कहा कि चुनी हुई सरकार लोक लाज से चलती है लेकिन राज्य में महिलाओं पर लगातार हो रहे हैं।

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि हल्द्वानी में दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के ऊपर भी महिला ने आरोप लगाया है। धस्माना ने कहा कि राज्य में महिलाओ पर हत्या, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार और संघठन में दायित्वधारी लोग ऐसी घटनाओं में शामिल हुए हैं लेकिन सरकार खामोश है।

देवभूमि जैसे प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी के लोग महिलाओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। राज्य की मातृशक्ति पर इस सरकार में जितने उत्पीड़न हो रहे हैं वो दुर्भगायपूर्ण हैं। इस सरकार के लोग देश-दुनिया में सनातनी होने की बात करते हैं। सत्ताधारी पार्टी के लोग जानवरों जैसा सुलूक महिलाओं के साथ करते हैं।

राज्य में कानून और व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नही है। लॉ एंड ऑर्डर मशीनरी पूरी तरह फेल है या अपराधियों की साथ कहीं ना कहीं मिली हुई है। महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस आंदोलन करने की तैयारी में है। उत्तराखंड कांग्रेस राष्ट्रपति को एक पत्र दे रही है जिसमें राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में लिखा होगा।

उन्होंने कहा कि इस पत्र में पांच लाख महिलाओं के हस्ताक्षर होंगे। कांग्रेस व्यापक स्तर पर प्रदर्शन करेगी। राज्य में महिलाओं पर अत्याचार के जितने भी मामले हुए हैं उनको पूरे प्रदेश में घर-घर जाकर बताया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *