ऋषिकेश: शादी में शामिल होने गया था परिवार, चोरों ने खंगाल डाला पूरा घर, उड़ाई नकदी और ज्वेलरी – Doon Ujala

ऋषिकेश: शादी में शामिल होने गया था परिवार, चोरों ने खंगाल डाला पूरा घर, उड़ाई नकदी और ज्वेलरी

आईडीपीएल चौकी क्षेत्र अंतर्गत बापू ग्राम सुमन विहार स्थित अर्जुन मलिक के घर को चोरों ने आधी रात खंगाल दिया. लाखों रुपए की ज्वेलरी और 70 हजार रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए. घटना के वक्त पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था. शादी समारोह से वापस लौटने पर अर्जुन मलिक को घर में चोरी का पता चला. सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी प्रभारी कविंद्र राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने मौका मुआयना कर चोरों की धर पकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

पीड़ित अर्जुन मलिक ने बताया कि बीती रात रात 8:30 बजे वह हरिद्वार देहरादून हाईवे स्थित छिद्दरवाला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे. रात को उनका वापस लौटने का प्रोग्राम था. लेकिन किसी वजह से वह वापस नहीं आए. सुबह 6 बजे घर पहुंचे तो घर के कमरों मे लगे सारे ताले टूटे हुए दिखाई दिए. अंदर का नजारा देखकर वह हैरत में पड़ गए. सारा सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया.आनन-फानन में उन्होंने अलमारी का लॉकर चेक किया. तीन बेडरूम के लॉकर से सोने के जेवरात गायब थे. जिसमें उनकी पत्नी माता और छोटे भाई की पत्नी की ज्वेलरी शामिल थी.

जिसकी कीमत अनुमानित 10 लाख रुपए थी. घटना के बाद तत्काल आईडीपीएल चौकी पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया. जिनको पूरी जानकारी दे दी गई है. घटना की एक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. जिसमें देखा जा रहा है कि एक लड़की घर के बाहर निगरानी कर रही है और दो लड़के घर के अंदर दीवार फांदकर गए. जो एक घंटे तक घर के अंदर चोरी करते रहे और फिर वापस बाहर आकर फरार हो गए. चौकी प्रभारी कविंद्र राणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. पुलिस ने चोरों के धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *