दून-हरिद्वार पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

देहरादून और हरिद्वार पुलिस की कार सवार तीन बदमाशों से बीती रात एक बजे मुठभेड़ हो गई. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए.

घटना हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों बदमाशों ने रायवाला में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. दून पुलिस ने रायवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के संदिग्ध बदमाश व संदिग्ध i10 कार का रुड़की की ओर से हरिद्वार की तरफ पीछा किया. थाना बहादराबाद पुलिस को उक्त गाड़ी की चेकिंग व रोकने के लिए सूचना दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *