उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निकायों की आरक्षण सूची जारी हो गई है। 11 नगर निगमों में से अब तीन नगर निगम में मेयर के पद ओबीसी होंगे।
नगर निकायों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। बात करें नगर निगम की तो दो नगर निगम पर ओबीसी मेयर होंगे। नगर निगम ऋषिकेश पर अनुसूचित जाति और नगर निगम हल्द्वानी अन्य पिछड़ा जाति के मेयर होंगे। वहीं नगर निगम पिथौरागढ़, नगर निगम अल्मोड़ा और नगर निगम रूड़की पर महिला मेयर बनेंगी।
नगर पालिका में 43 में से 19 पद ओबीसी कर दिए गए हैं। इसमें विकासनगर, मसूरी, हर्बटपुर, मंगलौर, लक्सर, बड़कोट, चिल्याड़ीसौंड़, कर्णप्रयाग, चम्बा, टनकपुर, बागेश्वर, नैनीताल, भीमताल, कालाढूंगी, जसपुर, बाजपुर, सितारगंज, महुआखेड़ा और नगला शामिल हैं।