देर रात आई अफसरों की तबादला सूची, 13 आईएस, 10 आईपीएस अफसरों के कार्यभार में फेरबदल

उत्तराखंड शासन की सबसे बड़ी खबर अफसरों के तबादले के रूप में सामने आई है. शासन में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है. हालांकि काफी लंबे समय से अधिकारियों के स्थानांतरण के कयास लगाए जा रहे थे. ऐसे में सोमवार को देर रात कार्मिक विभाग ने यह सूची जारी की है.हालांकि कार्मिक विभाग द्वारा जारी की गई तबादला सूची उम्मीद से काफी छोटी रही.

जिम्मेदारियां में बदलाव को लेकर कानून विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार युगल किशोर पंत को सचिव भाषा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. सोनिका को अपर सचिव नागरिक उड्डयन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. विनीत कुमार से अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी वापस ली गई है. रीना जोशी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. आनंद श्रीवास्तव से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की जिम्मेदारी वापस ली गई है और उन्हें अपर सचिव कृषि की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

Copy issued by Government

Copy issued by Government

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *