महिला के साथ चलते ऑटो में दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां चलते ऑटो में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गदरपुर की है। यहां 17 अप्रैल को दिल्ली से काशीपुर लौटी महिला केलाखेड़ा के लिए ऑटो में सवार हुई थी। इस दौरान टेंपो में चालक समेत तीन लोग सवार थे। बताया गया कि सुल्तानपुर पट्टी के पास पहुंचते ही दो युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जबकि  चालक ऑटो चलाता रहा। युवकों ने बारी-बारी कर महिला का उत्पीड़न किया। वहीं, उसके साथ लूटपाट करने के बाद छोड़ दिया।

वहीं, इस घटना की जानकारी पर पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *