सुबह करीब 10:30 बजे हरिद्वार दिल्ली नेशनल हाईवे पर रानीपुर झाल के पास एक टेम्पो ट्रैवलर अचानक पलट गया. जिसमें टेम्पो में यात्रा कर रहे सभी यात्रियों को चोटें आई हैं. गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुई. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायल लोगों को निकट के भूमानंद निकेतन हॉस्पिटल में उपचार के लिए भेजा .
घटना के विषय मे जानकारी देते हुए एसपीसिटी हरिद्वार पंकज गैरोला ने हाईवे पर ये घटना हुई है. उन्होंने बताया टेम्पो ट्रैवलर में मौजूद यात्रियों को चोटें आई हैं. एक यात्री को सर में गंभीर चोट लगी है. जिसका सिटी स्कैन किया गया है. एसपीसिटी ने टेम्पो ट्रैवलर पलटने का कारण ओवर स्पीडिंग बताया है.
हरिद्वार की एसपी सिटी पंकज गोरौल ने बताया आज सुबह के करीब 10:30 बजे के आसपास दिल्ली नेशनल हाईवे पर यात्रियों से टेम्पो ट्रैवलर भरा हुआ पलटने की सूचना प्राप्त हुई. जिसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को उपचार के लिए पास की स्थिति भूमादान हॉस्पिटल में ले जाया गया. उन्होंने बताया कोई भी जनहानि इस घटना में नहीं हुई है. केवल एक व्यक्ति कोई गंभीर चोट आई है. हादसे के दौरान 12 लोग टेंपो ट्रेवलर में मौजूद थे. सभी को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं.
उन्होंने बताया प्रथम दृश्टया ओवर स्पीडिंग ही टेंपो ट्रेवलर के पलटने का कारण माना जा रहा है. अभी फिलहाल पुलिस जांच कर रही है, जो भी सत्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. टेंपो ट्रेवलर दिल्ली से हरिद्वार की ओर आ रहा था.