उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों के डीएम बदले

उत्तराखंड में एक बार फिर से आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुये हैं. देर शाम ट्रांसफर से जुड़ा आदेश जारी किया गया है. तबादला आदेश के अनुसार कई जिलों के डीएम भी बदले गये हैं. इन जिलों में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, उत्तरकाशी जिले शामिल हैं.

प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है. मनीष कुमार को चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है. प्रशांत कुमार आर्य को उत्तरकाशी का डीएम बनाया गया है. स्वाति भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल का डीएम बनाया गया है.पौड़ी के डीएम की जिम्मेदारी देख रहे आशीष कुमार को यूकाडा का जिम्मेदारी दी गई है.

TRANSFER OF IAS AND PCS OFFICERS

मुख्य सचिव से लेकर जिलाधिकारी और पीसीएस अधिकारियों तक की जिम्मेदारी में भी बदलाव हुआ है. पिछले लंबे समय से जलागम देख रहे मुख्य सचिव आनंद वर्धन से अब यह जिम्मेदारी हट गई है. इसी तरह कई सालों से पर्यटन की जिम्मेदारी देख रहे सचिन कुर्वे को भी अब हटा दिया गया है. उनकी जगह धीराज सिंह को बुलाया गया है. वे अब तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे.

TRANSFER OF IAS AND PCS OFFICERS

पंकज पांडे से श्रम विभाग हटाया गया है. दिलीप जावलकर से सहकारिता की जिम्मेदारी वापस ली गई है. इसी तरह आर राजेश कुमार से भी सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है. पिछले लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे युगल किशोर पंत को अब सिंचाई जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई है. को सोनिका से निबंधक सहकारिता के साथ-साथ यूकाडा की जिम्मेदारी वापस ली गई है.

PCS OFFICERS TRANSFER

रजा अब्बास को अपन नगर आयुक्त देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है. फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है. प्यारे लाल शाह को कोटद्वार का नगर आयुक्त बनाया गया है. देवेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *