लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा का बना धासूं प्लान, कांग्रेस को ऐसे देंगे मात

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा ने कांग्रेस को मात देने को रणनीति बनाई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे सभी वर्गों के लोगों को भाजपा से जोड़ें। संतोष ने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के जमीनी कार्यकर्ताओं को साथ लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

साथ ही उन्होंने जनजाति व अनुसूचित जातियों के बीच भी पैठ बढ़ाने के निर्देश दिए। उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने सोमवार को दून में पार्टी पदाधिकारियों व सभी मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों को कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने राज्य में संगठन की मजबूती के साथ ही हर चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को अभी से प्रयास करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा-कांग्रेस हो या अन्य कोई दल, उनके जमीनी कार्यकर्ताओं को भाजपा के साथ जोड़ने के विशेष प्रयास करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ लाकर पार्टी को मजबूत करने का हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए। संतोष ने कहा, पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को जरूरी है कि हर कार्यकर्ता पूरी क्षमता और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे।

सकारात्मक नजरिए से दें विपक्ष को मात: संतोष
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को विपक्ष के नकारात्मक दुष्प्रचार का मुकाबला सकारात्मक नजरिए से करने को कहा। पार्टी ने सोमवार को मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी विभाग और मोर्चों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया। इस दौरान संतोष ने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया के साथ अन्य संचार माध्यमों पर विपक्षी का नजरिया बेहद नकारात्मक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *