PM MODI का आदि कैलाश दौरा, बेस कैंप में बिछा रेड कार्पेट, पार्वती सरोवर में भी पैदल मार्ग तैयार – Doon Ujala

PM MODI का आदि कैलाश दौरा, बेस कैंप में बिछा रेड कार्पेट, पार्वती सरोवर में भी पैदल मार्ग तैयार

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे के लिए केवल दो ही दिन बचे हैं। पीएम के दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पीएम के आदि कैलाश आगमन के लिए बेस कैंप में रेड कारपेट बिछा दिया गया है।

पीएम मोदी के कुमाऊं दौरे के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिव के धाम आदि कैलाश आगमन के लिए बेस कैंप में रेड कारपेट बिछाया गया है। इसके साथ ही पार्वती सरोवर जाने के लिए पैदल मार्ग तैयार कर लिया गया है।

पीएम मोदी 12 अक्तूबर को आदि कैलाश आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही हैं। पीएम मोदी स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे। बेस कैंप में जिस स्थान पर पीएम स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे उस स्थान को भी सजाया जा रहा है। यहां पर बनाए गए रास्ते में रेड कार्पेट बिछाया गया है।

पीएम को दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पिथौरागढ़ से ज्योलिंगकांग तक एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। पीएम की प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए जनसभा स्थल पर लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। गुंजी में भी एसपीजी की टीम की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *