उत्तराखंड के गांवों में दस्तक देगा ‘समाज कल्याण रथ’, मौके पर ही सुलझेंगी जनता की समस्याएं

गरीबों और वंचितों की समस्याओं को सुलझाने के लिए धामी सरकार ने‘समाज कल्याण रथ’ को रवाना किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डॉ. भीमराव आम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह रथ 125 दिनों तक राज्य के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 240 बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों तक केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएगा।

सीएम ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जायेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। सीएम ने सभी डीएम को निर्देशित किया कि शिविरों में जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सभी लाभार्थी योजनाओं और सेवाओं का त्वरित निस्तारण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *