विकासनगर इलाके में शरारती तत्वों द्वारा उपद्रव करने की घटनाएं थम नहीं रही हैं. ताजा मामले में सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला चौक पर शरारती तत्वों द्वारा उपद्रव करने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चार लोग मिलकर एक युवक को पीट रहे थे. पुलिस इनके खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है.
सहसपुर थाना पुलिस को रविवार देर रात सूचना दी गई कि धर्मावाला चौक पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा उपद्रव किया जा रहा है. लोग इन उपद्रवियों की हरकत से परेशान हो गए थे. इसके बाद किसी ने पुलिस को फोन करके उपद्रव की सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने देखा कि कुछ लोग रविंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी शाहपुर कल्याणपुर धर्मावाला के साथ मारपीट कर रहे थे.मौके पर मारपीट करने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. रविंद्र के साथ मारपीट करने और गाली गलौज की जा रही थी. इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. पुलिस के साथ थाने पहुंचे वादी रविंद्र सिंह ने मारपीट, गाली गलौज, वाहन को क्षतिग्रस्त करने और अपने वाहन को खतरनाक तरीके से चलाने का मुकदमा दर्ज कराया. मुकदमे में आरोप लगाया गया कि इससे आम जनमानस के जीवन पर संकट पैदा हो सकता था.
गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम पते
- इकराम उम्र 36 साल, पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी धर्मावाला
- विशाल गोयल उम्र 32 साल, पुत्र रामस्वरूप निवासी शाहपुर धर्मावाला
- शाहरूख उम्र 26 साल, पुत्र लियाकत निवासी प्रतीतपुर
- अरशद उम्र 26 साल, पुत्र अलाउद्दीन निवासी प्रतीतपुर