कैबिनेट मंत्री से भी ज्यादा ‘रावण’के पुतले की कड़ी सुरक्षा, बाउंसर से लेकर सुरक्षा कर्मी तैनात

नवरात्रि 2023 में हर तरफ त्योहार का माहौल है। नवरात्रि के मौके पर लोग जमकर खरीदारी भी कर हैं। दशहरा को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गईं हैं। दशहरा को लेकर ‘रावण’का पुतला भी तैयार किया जा रहा है। इसी के बीच ‘रावण’के पुतले से जुड़ी एक जानकारी आपको हैरान कर देगी। कैबिनेट मंत्रियों से भी ज्यादा ‘रावण’के पुतले की कड़ी सुरक्षा है। पुतले के आसपास दिन-रात कड़ा पहरा रहता है।

बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से 75 साल से देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में मनाए जा रहे दशहरा मेले के लिए इस साल अब तक का सबसे बड़ा 131 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। इस पुतले को कैबिनेट मंत्री से भी अधिक कड़ी सुरक्षा प्रदान की गई है। फिलहाल 11 सुरक्षा कर्मी तैनात हैं, जबकि कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा में पांच कर्मचारी तैनात होते हैं।

आयोजकों ने इसके लिए चार बाउंसर की व्यवस्था की है। प्रशासन से भी सुरक्षा में सहयोग मांगा है। इस समय रावण के पुतले की सुरक्षा के लिए चीता पुलिस की दो टीमें नियमित रूप से परेड ग्राउंड में मौजूद हैं, जिनमें चार सदस्य हैं। तीन होमगार्ड भी मौके पर तैनात किए गए हैं। सिटी पट्रोल टीम गश्त कर रही है। आयोजकों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा का घेरा और भी मजबूत करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *