देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राजधानी देहरादून स्थित जिला न्यायालय परिसर में बम होने की सूचना से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार न्यायालय को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया।

धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करा लिया गया। न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमों को बुलाकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और जांच जारी है।

प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *