हरिद्वार पुलिस में बंपर ट्रांसफर, कई इंस्पेक्टर और दारोगा इधर उधर

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने हरिद्वार जिले में तैनात 11 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है, रोशनाबाद मुख्यालय से ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है. ट्रांसफर लिस्ट में कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया. कईयों को पुलिस लाइन से निकालकर विभिन्न थानों और कोतवालियों में नवीन तैनाती की गई है.

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह को कोतवाली भगवानपुर का प्रभारी बनाया गया. उनकी जगह ज्वालापुर कोतवाली से कोतवाली प्रभारी कुंदन राणा को कोतवाली ज्वालापुर से नगर कोतवाली प्रभारी बनाया गया. पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर चन्द्रभान सिंह कोतवाली ज्वालापुर का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा बहादराबाद कोतवाली प्रभारी विजय सिंह को कोतवाली बहादराबाद से थानाध्यक्ष झबरेडा की जिम्मेदारी सौंपी गई.

इंस्पेक्टर अमरजीत कोतवाली मंगलौर से ट्रांसफर कर कोतवाली बहादराबाद की जिम्मेदारी दी है. पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सुखपाल मान को पुलिस लाइन से मंगलौर में एसएसआई की जिम्मेदारी दी गई है. बुग्गावाला थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर को थाना बुग्गावाला से कोतवाली मंगलौर का कोतवाली प्रभारी बनाया गया है. बुग्गावाला थाने में तैनात एसएसआई अंकुर शर्मा को भगवानपुर से हटाकर थानाध्यक्ष बुग्गावाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मंगलौर कोतवाली में तैनात एसएसआई दरोगा मनोज गैरोला को बहादराबाद थाने का एसएसआई बनाया है. इसके अलावा दरोगा अजय शाह को थानाध्यक्ष झबरेड़ा से ट्रांसफर कर रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में नवीन तैनाती दी गई. दरोगा नितिन बिष्ट को बहादराबाद थाने के एसएसआई से हटाकर पुलिस कार्यालय भेजा गया है.

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया हरिद्वार जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ट्रांसफर किया गया है. सभी अधिकारियों को उनकी कार्यक्षमता, अनुभव और क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि नए दायित्वों के साथ अधिकारी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *