विकासनगर में एटीएम बदलकर लोगों की गाढ़ी कमाई चुराने वाले दो गिरफ्तार, एक युवती भी ठगी में शामिल

एटीएम बदलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाली युवती समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 34 एटीएम और लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनके खाते से निकाले गए 9,380 रुपए बरामद हुए हैं.

आरोपी एटीएम मशीन में फेविक्विक लगाकर पहले उसे खराब करते थी, फिर पैसे निकालने आए लोगों की सहायता के बहाने उनके पास जाकर धोखे से एटीएम पिन की जानकारी ले लेते थे. मौका देखकर लोगों का एटीएम बदल देते थे. गिरफ्तार एक आरोपी पहले भी धोखाधड़ी मामले में जेल जा चुका है. आरोपियों की ओर से घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है.

दरअसल, प्रमेनगर थाना क्षेत्र के धूलकोट निवासी संदीप सिंह ने कोतवाली विकासनगर में एक शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी हिताची कंपनी की फ्रेंचाइजी है. वो प्रेमनगर से विकासनगर के बीच में लगे हिताची एटीएम की देखरेख करते हैं. बीती 12 अप्रैल को कुछ अज्ञात लोगों ने विकासनगर, हर्बटपुर चौक, सेलाकुई और रामपुर में लगे एटीएम मशीनों के कार्ड रीडर में केमिकल लगाकर उन्हें खराब कर दिया.

इतना ही नहीं एटीएम मशीनों से पैसे निकालने आए लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनके एटीएम कार्ड बदले, फिर उनके खातों से पैसे निकाल लिए. इस शिकायत के आधार पर कोतवाली विकासनगर में तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कोतवाली विकासनगर को टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए.

इसी कड़ी में पुलिस की टीम ने एटीएम और उसके आसपास आने जाने वाला रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली. साथ ही संदिग्धों के बारे में आवश्यक जानकारियां जुटाई. इस दौरान घटना में दो आरोपियों के शामिल होने और घटना में इस्तेमाल स्कूटी के बारे में जानकारी मिली. जिस पर पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *