उत्तराखंड की बेटी हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने किया प्रदेश का नाम रोशन, पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं

उत्तराखंड की बेटी हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं हैं। मंगलवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में जापान की महिला हॉकी टीम के खिलाफ वंदना ने यह उपलब्धि हासिल की।

हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच वर्ष 2011 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चीन के खिलाफ खेला था। हॉकी खिलाड़ी के भाई पंकज कटारिया का कहना है कि वंदना का 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना पूरे उत्तराखंड और उनके परिवार के लिए गर्व की बात है। वंदना की उपलब्धि के बाद परिजन भी खुश हैं। गांव में लोग एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर बधाई देने में लगे हुए हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीत कर लाए तो देश की खुशी दोगुनी बढ़ जाएगी। पिता के समर्थन के बाद भी थी चुनौती वंदना कहती हैं कि पिता के समर्थन के बाद भी मेरे लिए यह सफर मुश्किल भरा था, क्योंकि खुद के साथ पिता को भी सही सिद्ध करना था।

उनके पिता नाहर सिंह ने उनका समर्थन किया था। पड़ोसियों से ताने मिलते थे, कि बच्चों को खेलने की अनुमति दी थी। वंदना ने कहा कि जब भारत के लिए पहली बार हॉकी खेली तब लगा कि पिता को सम्मान दिला पाई। वंदना की उपलब्धि से गांव सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *