हरिद्वार में सीएम धामी ने धर्मशाला का किया लोकार्पण, रामनगर में विधायक की पत्नी के निधन पर दी सांत्वना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार और रामनगर के दौरे पर रहे. जहां हरिद्वार में उन्होंने गंगा दशहरा पर्व पर आनंद धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण किया, तो वहीं रामनगर में विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की.

रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की ओर से किए गए कार्यों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य के हित में आगे बढ़ रही है और विकास की नई इबारत गढ़ रही है. इसके अलावा चारधाम यात्रा को लेकर भी बयान दिया.

धर्मशाला लोकार्पण समारोह पर सीएम धामी ने कहा कि क्षत्रिय कलोता समाज ने सदैव अपने परिश्रम, साहस और संस्कारों के बल पर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. खेती, व्यापार, शिक्षा, समाज सेवा तथा देश की सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इस समाज के लोगों ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *