हरिद्वार: बहन ने पढ़ाई के लिए डांटा तो 11वीं की छात्रा ने कर ली आत्महत्या – Doon Ujala

हरिद्वार: बहन ने पढ़ाई के लिए डांटा तो 11वीं की छात्रा ने कर ली आत्महत्या

नगर कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर हालत में छात्रा को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

बताया जा रहा है कि छात्रा कक्षा 11 में पढ़ती थी. वह पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी और परिवार में अपनी मां के साथ रहती थी. उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है. बताया जा रहा है कि बीते शनिवार रात को बड़ी बहन ने छात्रा को पढ़ाई को लेकर डांट दिया था. इसके बाद छात्रा घर से बाहर चली गई. कुछ देर बाद उसके फ्लाईओवर से छलांग लगाने की जानकारी सामने आई.

छात्रा के फ्लाईओवर से गिरने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल छात्रा को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे. छात्रा की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *