रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से नीचे गिरा डंपर, चालक की दबकर मौत

रामनगर-रानीखेत मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कुमेरिया और सौराल के बीच एक डंपर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरा. हादसा इतना भीषण था कि डंपर चालक वाहन और पेड़ के बीच बुरी तरह दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. चालक को बाहर निकालने के लिए मौके पर कटर मंगवाया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची.

रामनगर-रानीखेत मार्ग पर कुमेरिया और सौराल के बीच हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पहाड़ी की ओर जा गिरा, नीचे गिरने के बाद डंपर एक पेड़ से जा टकराया और चालक वाहन तथा पेड़ के बीच बुरी तरह फंस गया.

हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई, चालक को डंपर से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम द्वारा कटर मंगवाया गया है. जिसके बाद वाहन को काटकर चालक के शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया. हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *