देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। विकासनगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक दो पक्षों में जमीन का लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष के लोग आज मौके पर जमीन देखने पहुंचे थे। इस बीच जिससे विवाद चल रहा था उनके पड़ोसियों ने विरोध शुरू कर दिया। जमीन देखने आए लोगों के साथ स्थानीय ग्रामीणों की भिड़ंत हो गई।
इस दौरान मौके पर जमीन देखने आए युवक फायरिंग कर फरार हो गए। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोग दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।