राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर किया जाएगा बालिकाओं को सम्मानित, मिलेंगे स्मार्ट फोन

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आगामी 24 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बालिकाओं को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरा करने के दिशा निर्देश दिए हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ‘‘राष्ट्रीय बालिका दिवस‘‘ के अवसर पर ’’बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम‘‘ आहूत कर वर्ष 2022 एवं वर्ष 2023 के लिए 320 मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। बता दे कि राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। हमारे समाज में लड़कियों को लड़कों की अपेक्षा कम आंका जाता है। उन्हें पढ़ने के अवसर नहीं मिलते। वक्त से पहले शादी करा दी जाती है और फिर बच्चे की जिम्मेदारी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्हें अपने सम्मान और अधिकार के लिए भी लड़ना पड़ता है। ऐसे में इस दिन को लड़कियों के साथ ही समाज को भी शिक्षित और जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। इस दिन हर साल राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *