राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया पर्वतारोही स्व. सविता कंसवाल को मरणोपरांत सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को दिल्ली में पर्वतारोही स्वर्गीय सविता कंसवाल को मरणोपरांत “तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार-2022” से सम्मानित किया है। बता दें ये यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सविता के पिता राधेश्याम कंसवाल को दिल्ली में दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने x पर पोस्ट कर लिखा कि देवभूमि की बेटी पर्वतारोही स्व. सविता कंसवाल को मरणोपरांत “तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार-2022” से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सविता के पिताजी राधेश्याम कंसवाल को यह सम्मान दिया। सविता कंसवाल पहली भारतीय महिला पर्वतारोही थी, जिन्होंने 16 दिन के अंतराल में माउंट एवरेस्ट और माउंट मकालू पर तिरंगा फहराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *