कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे इस नेता की बीजेपी में ज्वाइनिंग

चुनाव का मौसम आया नहीं कि सूबे की सियासत में पाला बदलने, मेंटल गेम खेलने का काम राजनीतिक पार्टियों में शुरु हो गया है। अब उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री रहे दिनेश धनै ने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय करा दिया है।

दरअसल पिछले दिनों दिनेश धनै ने अपनी उत्तराखंड जन एकता पार्टी के बीजेपी में विलय का ऐलान किया था। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से देहरादून बीजेपी कार्यालय पहुंचने का आह्लान किया था। आज दिनेश धनै ने अपनी पार्टी का विलय बीजेपी में करा दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिनेश धनै को पार्टी में शामिल कराया।

आपको बता दें कि दिनेश धनै 2012 से 2017 तक निर्दलीय विधायक के तौर पर जीत कर आए थे और कांग्रेस की हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। टिहरी से आने वाले दिनेश धनै की राजनीतिक टिहरी के आसपास ही राजनीति करते रहे हैं। उनके बेटे कनक धनै भी राजनीति करते हैं और उत्तराखंड जन एकता पार्टी के नेता के तौर पर राजनीतिक पहचान बना रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *