कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री रह चुके इस विधायक ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

रविवार को कांग्रेस को एक के बाद एक दो बड़े झटके लगे है। टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विरष्ठ नेता धन सिंह नेगी और बदरीनाथ विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने पार्टी छोड़ दी।

तीन दिन में आठ बड़े नेताओं के इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं टिहरी सीट से पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया। उनके जाने से टिहरी संसदीय सीट पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी हैं।

टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विरष्ठ नेता धन सिंह नेगी पार्टी छोड़ दी। बता दें कि धन सिंह नेगी ने साल 2022 में ही कांग्रेस ज्वाइन की थी और वो टिहरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़े थे।

एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे है। कांग्रेस से एक दिन पहले त्यागपत्र देने वाले उत्तरकाशी जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और मालचंद ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि उत्तरकाशी के कांग्रेस मुक्त होने के साथ ही भाजपा अब प्रदेश की पांचों सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *