रंग लाई सीएम धामी की मेहनत, उत्तराखंड में यहां बनेगी इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मेहनत रंग लाई है। उत्तराखंड में भी इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनने जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने ऐलान किया है। भारत जल्द ही औद्योगिक स्मार्ट शहरों की एक भव्य श्रृंखला स्‍थापित करने जा रहा है। इसी के तहत उत्तराखंड में भी इंडस्ट्रीयल स्मार्ट सिटी विकसित की जाएगी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य के विकास के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब प्रदेश में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनने जा रही है। बता दें कि केंद्र सरकार देश में 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनाने जा रही है। इसी के तहत उत्तराखंड के खुरपिया को भी इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी की तरहत विकसित किया जाएगा। ये सीएम धामी के प्रयासों का फल है कि उत्तराखंड में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बन रही है।

भारत जल्द ही औद्योगिक स्मार्ट शहरों (इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी) की एक भव्य श्रृंखला स्‍थापित करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने बुधवार को एक ऐतिहासिक निर्णय लिया। जिसमें राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (एनआईसीडीपी) के तहत 28,602 करोड़ रुपए के अनुमानित निवेश के साथ 12 नए परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। ये कदम देश के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने के लिए तैयार है। जिससे औद्योगिक नोड्स और शहरों का एक मजबूत नेटवर्क तैयार होगा जो आर्थिक विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *