उत्‍तराखंड में लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, Dehradun Express को पटरी से उतारने की कोशिश – Doon Ujala

उत्‍तराखंड में लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, Dehradun Express को पटरी से उतारने की कोशिश

डोईवाला-हर्रावाला के बीच रेलवे ट्रैक पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने 15 फीट लंबा सरिया रख दिया। जिसके चलते जब ट्रेन वहां से गुजरी तो तेज आवाज आते हुए सरिया पहिए में फंस गया। जिसके चलते लोको पायलट की ओर से ट्रेन को रोकना पड़ा। इसके बाद सरिया निकालने के पश्चात ट्रेन रवाना हो पाई।

आपको बता दें कि उत्‍तराखंड के साथ ही उत्‍तर प्रदेश में भी कई बार रेल पलटाने की साजिश के मामले सामने आ चुके हैं।

सुबह देहरादून की ओर आ रही थी ट्रेन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई ने बताया कि सुबह 4:30 बजे देहरादून पहुंचने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस के लोको पायलट अनुज गर्ग ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि जब सुबह ट्रेन देहरादून की ओर आ रही थी।

अज्ञात के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

उस समय हर्रावाला रेलवे स्टेशन से पूर्व नकरोंदा के समीप रेलवे ट्रैक पर किसी ने तीन सूत मोटा व पन्द्रह फीट लंबा सरिये का टुकड़ा ट्रैक पर रखा था। जो की ट्रेन के पहिए से टकरा गया। जिसके चलते तेज आवाज होने पर गाड़ी को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा और सरिया निकाल कर ही ट्रेन देहरादून की ओर रवाना हुई।

रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

ऋषिकेश: श्यामपुर के समीप रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिला है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घटना की स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति पड़ा है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक पर पड़े व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया। बताया कि मृतक के शरीर से रक्तस्राव हो रहा था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि वह ट्रेन की चपेट में आया है। बताया कि आस-पास के लोगों ने पूछताछ की गई तो मृतक की पहचान जेडी शर्मा निवासी श्यामपुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने जानकारी मिली है कि मृतक प्रोपर्टी डीलर का काम करता था। कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस ने हादसे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *