डोईवाला में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बिलखते रहे परिजन

देहरादून जिले के डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत कुड़कावाला में 12वीं के छात्रा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है.

डोईवाला कोतवाली के सी शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत कुड़कावाला क्षेत्र में एक 12वीं के छात्रा ने खुदकुशी कर ली. परिजन छात्रा को लेकर छात्रा हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना से घर और मोहल्ले में कोहराम मच गया. बीते दिन उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आया था, जिसमें छात्रा फेल हो गई थी.

पुलिस के अनुसार छात्रा ने आहत होकर ऐसा खौफनाक कदम उठाया है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. छात्रा के इस कदम से परिजन सदमे में हैं. वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *