कल का मौसम 19 मई 2025: आंधी और बारिश का अलर्ट, लोग होंगे लू से परेशान

देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मौसम का मूड काफी बदल चुका है। कहीं तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं, तो कहीं तेज़ बारिश और आंधी राहत भी दे रही है और आफत भी ला रही है। इस बीच मौसम विभाग यानी IMD ने कल के लिए ताज़ा पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें कई राज्यों में भारी बारिश से लेकर हीटवेव तक के हालात बनने की चेतावनी दी गई है।

राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आसमान थोड़ा-थोड़ा बादलों से घिरा रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बारिश और धूलभरी आंधी चल सकती है। जिसकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इस मौसम से तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन गर्मी का असर बना रहेगा। अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रहेगा। इसी वजह से येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *