पीएम पिथौरागढ़ दौरा : प्रधानमंत्री की सुरक्षा में पुलिस के 1200 अधिकारी रहेंगे तैनात – Doon Ujala

पीएम पिथौरागढ़ दौरा : प्रधानमंत्री की सुरक्षा में पुलिस के 1200 अधिकारी रहेंगे तैनात

हल्द्वानी (उत्तराखंड): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुमाऊं मंडल आ रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी सबसे पहले अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम पहुंचेंगे. जागेश्वर धाम में दर्शन करने के बाद पीएम मोदी पिथौरागढ़ पहुंचेंगे. यहां पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर का दर्शन करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी पिथौरागढ़ में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. हल्द्वानी पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी जानकारी दी. वहीं पीएम मोदी की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है.

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में करीब एक हजार दो सौ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया 12 व 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरे में पीएम मोदी जागेश्वर धाम, कैलाश मानसरोवर, ओम पर्वत और आदि कैलाश के दर्शन करेंगे. साथ ही वे पिथौरागढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

इसके बाद पीएम मोदी लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम भी पहुंचेंगे. लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम में पीएम मोदी ध्यान लगाएंगे. साथ ही वे यहां रात्रि विश्राम भी करेंगे. गणेश जोशी ने बताया लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम वही आश्रम है, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान लगाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *