उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित हो गया है. हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92.10% रहा. इस बार भी बोर्ड परीक्षा में बेटियों का दबदबा रहा. बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.07 रहा. बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.03 दर्ज किया गया है. इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 85.11% रहा. इसमें भी बालिकाओं ने बाजी मारी है. बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.09 रहा. लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93 रहा है.
टॉपर्स की बात करें तो हाईस्कूल में आकाश गोपाल, एमपी हिंदू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) ने 500 में से 491 अंक (98.20%) हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं ईशान कोठारी (उत्तरकाशी) और भूमिका पांडे, जीआईसी खेरना (नैनीताल) ने 500 में से 490 अंक (98%) हासिल कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया.
खास बात ये रही कि भूमिका पांडे ने बालिकाओं की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया. इसके अलावा योगेश जोशी, मंडल-रामबाग (बागेश्वर) ने 500 में से 489 अंक (97.80%) हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया.