विकासनगर-त्यूणी हटाल मोटर मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत

देहरादून जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं विकासनगर-त्यूणी हटाल मोटर मार्ग पर फिडिज पुल के समीप एक ट्रक करीब 200 मीटर गहरी खाई मे जा गिरा, हादसा में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई. चालक के शव को रेस्क्यू करने में एसडीआरएफ और थाना त्यूणी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

उत्तराखंड में सड़क हादसों में लोग आए दिन जान गंवा रहे हैं. इसी कड़ी में विकासनगर से एक ट्रक फाइबर ईंटों से भरकर मोरी की चला था, जो अनियत्रंण होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ और थाना त्यूणी पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ के आरक्षी बंलवत सिंह और थाना त्यूणी पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू चलाया गया.

खड़ी चढ़ाई और कठिन परिस्थितियों में मृतक के शव को स्ट्रेचर पर रखकर सड़क तक पहुंचकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया. थाना त्यूणी प्रभारी अश्वनी बलूनी ने बताया कि घटना सुबह की है. एक आइसर ट्रक विकासनगर से फाइबर की ईटों से भरा हुआ था, जो हटाल फिडिज पुल के बीच गहरी खाई में गिर गया. जिसमें वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई है.वाहन चालक की पहचान विपिन सिंह (उम्र 30 साल) पुत्र सोबेंद्र लाल निवासी भद्रासु, खरसाडी, मोरी जिला उत्रकाशी के रूप मे हुई है. परिजनों को सूचित कर दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है.

बता दें कि इससे पूर्व सहसपुर थाना क्षेत्र के हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच बोलेरो और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई थी. इस हादसे में महिला शिक्षिका की मौत हो गई थी, जबकि एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई थी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, वहीं गंभीर घायल टीचर को नजदीक हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती किया था. हादसा जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *