एमडीडीए का बड़ा एक्शन: रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील

देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेसकोर्स क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला व्यवसायिक भवन को सील कर दिया। यह कार्रवाई एमडीडीए के संयुक्त सचिव प्रत्यूष सिंह के निर्देश पर की गई।

जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह द्वारा 03 रेसकोर्स, देहरादून में कराया जा रहा व्यवसायिक निर्माण प्राधिकरण के स्वीकृत मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। लगातार शिकायतों और जांच के बाद एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता निषांत कुकरेती, अवर अभियंता जयदीप राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एमडीडीए ने साफ किया है कि बिना अनुमति या नियमों के विरुद्ध होने वाले निर्माणों पर आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध निर्माणों के खिलाफ नियमित अभियान जारी है और भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *